ओबरा: दुद्धी में ABVP का प्रदर्शन, 'लोकतंत्र अपनाओ-अराजकता हटाओ' नारे के साथ गरिमा बनाए रखने की मांग
Obra, Sonbhadra | Oct 17, 2026 अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने दुद्धी के भाऊराव देवरस राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रदर्शन किया। उन्होंने 'लोकतंत्र अपनाओ–अराजकता हटाओ' का नारा लगाते हुए संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग की।यह प्रदर्शन निर्वाचन आयोग और न्यायालय जैसी संस्थाओं पर निराधार सवाल उठाने और उनके प्रति अविश्वास फैलाने के प्रयासों के विरोध में था ।