
🚨 रुद्रप्रयाग में बारिश का कहर 🌧️ ⚠️ अलकनंदा और मंदाकिनी दोनों नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। लगातार मूसलाधार बारिश से जिले में हालात गंभीर बने हुए हैं। दोनों नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे नदी किनारे के इलाकों में खतरा बढ़ गया है। कई स्थानों पर तेज बहाव के साथ मलबा और पेड़ भी बहते दिखाई दे रहे हैं। 📍 प्रशासन ने पूरे जिले में अलर्ट जारी किया है। 🚫 नदी-नालों के किनारे जाने से बचें। 🚗 अनावश्यक यात्रा न करें। 📢 केवल प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी का ही पालन करें। आपदा प्रबंधन, पुलिस और SDRF की टीमें पूरी तरह मुस्तैद हैं। 👉 सुरक्षित रहें, सतर्क रहें और इस महत्वपूर्ण जानकारी को अधिक से अधिक लोगों तक साझा करें। #Rudraprayag #Uttarakhand #RainAlert #Alaknanda #Mandakini #WeatherUpdate #DisasterAlert #SDRF #HeavyRain #UttarakhandNews
Rudraprayag, Rudraprayag | Jul 29, 2026

हिमाचल में फिर आया भारी बारिश का बड़ा अलर्ट @topfans #WeatherUpdate
Solan, Solan | Jul 29, 2026

भागलपुर में मचा हड़कंप। ऊर्जा मंत्री के घर के पीछे गंगा का कहर! राघोपुर-काजीकोरैया तटबंध पर खतरा, गंगा का कटाव बना आफत #Bhagalpur #Ganga #GangaErosion #FloodAlert #Bihar #BiharNews #BhagalpurNews #BreakingNews #ViralNews #ExposeHindustan #Raghopur #Kazikoreya #RiverErosion #GangaRiver #BuloMandal #ShaileshKumar #BiharPolitics #Flood #Disaster #Administration #BiharUpdates #GroundReport #TrendingNews #HindiNews #LiveUpdate #Monsoon #RiverBank #ViralVideo #NewsUpdate #IndiaNews #BiharTrending #LocalNews #publicreaction #LatestNews #WeatherUpdate #RiverSafety #emergency #development #Alerta #newsreels
Jagdishpur, Bhagalpur | Jul 28, 2026

बड़ी खबर | चंबा में मूसलाधार बारिश से भारी तबाही, घोल्टी गांव जलमग्न सुरेंद्र ठाकुर | PANGI LIVE NEWS चंबा, 28 जुलाई 2026 चंबा मुख्यालय से सटे घोल्टी गांव में सोमवार देर रात हुई मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचा दी। तेज बारिश के कारण पानी का तेज बहाव गांव में घुस गया, जिससे जवाहरलाल नवोदय विद्यालय परिसर सहित कई घरों और दुकानों में पानी भर गया। देखते ही देखते पूरे क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालात बन गए और लोगों में अफरा-तफरी मच गई। बारिश के तेज बहाव में कई वाहन बह गए, जबकि घरों और दुकानों में रखा सामान भी पानी की चपेट में आने से भारी नुकसान हुआ। वहीं क्षेत्र के बिजली ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त होने से पूरे इलाके की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। स्थानीय लोगों ने पूरी रात सुरक्षित स्थानों पर शरण लेकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलते ही प्रशासन और संबंधित विभागों की टीमें मौके पर पहुंचीं और नुकसान का आकलन करने के साथ राहत एवं बहाली कार्य शुरू कर दिया। प्रभावित क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन से प्रभावित परिवारों को शीघ्र राहत, उचित मुआवजा तथा बिजली सहित अन्य आवश्यक सेवाओं को जल्द बहाल करने की मांग की है। स्थानीय निवासी (बाइट): "बारिश इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पानी घरों और दुकानों में घुस गया। कई गाड़ियां बह गईं और काफी सामान खराब हो गया। पूरी रात डर के साये में गुजरी। अब प्रशासन से जल्द राहत और मुआवजे की उम्मीद है।" #Chamba #ChambaNews #BreakingNews #HimachalPradesh #HeavyRain #RainAlert #Flood #Gholti #Monsoon2026 #JLNavodaya #Disaster #WeatherUpdate #HimachalNews #PangiLiveNews #SurenderThakur #FlashNews #PublicSafety #ReliefAndRescue #ChambaUpdates #HimachalWeather
Chamba, Chamba | Jul 28, 2026

देहरादून में भारी बारिश के बीच डीएम डॉ. आशीष चौहान ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर राहत कार्यों का जायजा लिया। नंदा चौकी पुल और सौड़ा-सरौली मार्ग को तुरंत दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। मसूरी रोड पर पानीवाला बैंड के पास 15 दिन में दो लेन शुरू करने और अधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट रहने के कड़े निर्देश दिए गए हैं। जनसुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। #Dehradun #UttarakhandUpdates #DMDehradun #WeatherUpdate #DehradunNews #Monsoon2026 #GroundZero #PublicSafety #UttarakhandMonsoon
Dehradun, Dehradun | Jul 28, 2026