जमुई में उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा में प्लस टू उच्च विद्यालय ख़ैरा से एक मुन्ना भाई पकड़ाया
उत्पाद विभाग की सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान खैरा स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र पर प्रथम पाली के परीक्षा के दौरान दूसरे के बदले परीक्षा दे रहे एक मुन्ना भाई को पकड़ लिया गया है। गिरफ्तार युवक की पहचान सारण जिले के एकमा थाना क्षेत्र के करणपुरा गांव निवासी मो. सरोज अंसारी के रूप में हुई है। इसकी जानकारी गुरुवार की सुबह 7:00 बजे दी गई है। जिसे शाम तक जेल भेजा जाएगा।
बताया जाता है कि परीक्षा के दौरान पहचान पत्र और अन्य दस्तावेजों के सत्यापन में संदेह होने पर केंद्र पर मौजूद अधिकारियों ने उसकी गहन जांच की. जांच के क्रम में पता चला कि उक्त युवक 14 जून को अररिया के एक परीक्षा केंद्र पर भी मो. सिराज अंसारी के नाम से परीक्षा दे चुका है। इसके बाद अधिकारियों ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी. प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि वह किसी अन्य अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा देने पहुंचा था.
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस और परीक्षा से जुड़े अधिकारियों ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी. गिरफ्तार युवक से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि उसके पीछे कोई संगठित गिरोह तो सक्रिय नहीं है. एसपी विश्वजीत दयाल ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा कि भर्ती परीक्षा में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. #jamuitopnews #viralreelsシ #viralvideoシ #jamuiPolice #jamuibihar #Crime #spjamui
Jamui, Jamui | Jun 18, 2026