Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews
Aap
Education

जमुई: दीक्षांत परेड समारोह का हुआ भव्य आयोजन, 216 दिन के बाद 263 सिपाही हुए तैयार जमुई पुलिस लाइन में 216 दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले प्रशिक्षु सिपाहियों के लिए बुधवार की सुबह 10:00 बजे के बाद तक भव्य दीक्षांत परेड समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में बेगूसराय जिला बल के 263 प्रशिक्षु सिपाहियों ने भाग लिया और पुलिस सेवा के प्रति समर्पण, अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा की शपथ ली। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी नवीन भी मौजूद रहे। इस अवसर पर मुंगेर प्रक्षेत्र के डीआईजी राकेश कुमार, डीआईजी ट्रेनिंग रमन कुमार चौधरी, पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल, सीआरपीएफ कमांडेंट विनोद कुमार मोहरील, एसएसबी कमांडेंट गोविंद कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत डीआईजी राकेश कुमार एवं एसपी विश्वजीत दयाल द्वारा परेड निरीक्षण से की गई। राष्ट्रगान के साथ परेड का शुभारंभ हुआ और सभी प्रशिक्षु सिपाहियों को सामूहिक रूप से पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। करीब दो घंटे तक चले आकर्षक मार्च पास्ट और कदमताल ने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्लाटून संख्या-1 के कमांडर विनीत कुमार, प्लाटून संख्या-2 के कमांडर साहिल कुमार तथा अनुदेशक शशि भूषण कुमार को डीआईजी राकेश कुमार ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर डीआईजी राकेश कुमार ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान जवानों ने कठिन परिश्रम, अनुशासन और समर्पण का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि समाज की सुरक्षा और जनसेवा का महत्वपूर्ण दायित्व है। उन्होंने जवानों को हमेशा ऐसा आचरण करने की सलाह दी जिससे उनके माता-पिता और विभाग का सम्मान बढ़े। वहीं एसपी विश्वजीत दयाल ने कहा कि 11 माह के प्रशिक्षण के दौरान जवानों को अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और नेतृत्व क्षमता का पाठ पढ़ाया गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी प्रशिक्षु जिस भी जिले में अपनी सेवाएं देंगे, वहां उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे। अपने संबोधन में डीआईजी राकेश कुमार ने प्रशिक्षण अवधि के दौरान जीविका समूह की महिलाओं द्वारा उपलब्ध कराए गए भोजन की विशेष सराहना की। उन्होंने कहा कि पौष्टिक एवं घरेलू भोजन ने जवानों को शारीरिक रूप से सक्षम बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसके कारण वे सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूरा कर सके। वहीं समारोह के दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे अभिभावकों ने अपने बच्चों की उपलब्धि पर तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। #jamuitopnews #viralreelsシ #viralvideoシ #jamuibihar #jamuiPolice #policelinejamui #spjamui #dmjamui #digmunger

Jamui, Jamui | Jun 18, 2026

MORE NEWS

जमुई:, बिना सूचना बोर्ड और तकनीकी जांच के नाला की कर दी गई खुदाई, तीन मंजिला मकान पर मंडराया खतरा

शहर के महाराजगंज मोहल्ला में नाला निर्माण कार्य के दौरान जेसीबी से की जा रही खुदाई ने एक तीन मंजिला आशियाना को संकट में डाल दिया। निर्माण कार्य के दौरान हुई खुदाई से तीन मंजिला मकान में दरार आ गई है और मकान एक ओर झुक गया है। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई है। मौके पर जिला व पुलिस प्रशासन की टीम द्वारा फौरन मकान को खाली करवाया गया साथ ही सुरक्षा के दृष्टिकोण से बगल के मकान को भी खाली करवाया गया है। मकान के चारों ओर खतरा का घेरा दिया गया है। घटना गुरुवार के शाम की है। मौके पर देर रात 10:00 के बाद तक सीओ, जेई समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे और मकान को ध्वस्त होने से रोकने के लिए तरकीब सोचते रहे। 

बताया जाता है कि बुडको के तहत नाला का निर्माण कराया जा रहा है। संवेदक द्वारा जेसीबी से नाला निर्माण के लिए खुदाई की जा रही थी।  इसी दौरान मकान की नींव कमजोर हो गई और भवन का एक हिस्सा झुक गया। मकान के क्षतिग्रस्त होते ही घर में मौजूद लोग जान बचाकर बाहर निकल आए। कुछ देर के लिए पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। क्षतिग्रस्त मकान कपिल देव रावत एवं मुन्ना रावत का बताया जा रहा है। घटना के बाद दोनों परिवारों के सामने रहने की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। भय के कारण परिवार के लोग मकान में प्रवेश करने से भी डर रहे हैं। घटना की खबर फैलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की काफी भीड़ जुट गई। लोगों का आरोप है कि नाला निर्माण के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी और लापरवाही के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि नाला निर्माण कार्य नगर परिषद द्वारा विभागीय स्तर पर कराया जा रहा है, लेकिन निर्माण स्थल पर योजना संबंधी कोई सूचना बोर्ड नहीं लगाया गया है। न तो कार्यदायी एजेंसी और न ही संवेदक का नाम प्रदर्शित किया गया है। लोगों का कहना है कि मकान के समीप खोदाई शुरू करने से पहले इंजीनियरों से तकनीकी आकलन कराया जाना चाहिए था तथा भवन स्वामी को पूर्व सूचना देकर सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जाने चाहिए थे। वर्षा के कारण मिट्टी पहले से कमजोर होने के बावजूद बिना पर्याप्त तैयारी के खोदाई शुरू कर दी गई। जानकारी के अनुसार मकान की नीचे का दिवाल कच्ची है ऊपर से पीलर देकर तीन मंजिला मकान बनाया गया है। 

नाला निर्माण कार्य के कारण जैसे ही मकान मे दरार की सूचना मिली तो आनन-फानन मे मकान के समीप खोदे गए नाले की भराई कर दी गई। इसके अलावा सडक को दोनो ओर से बांस बल्ले लगाकर बैरिकेडिंग कर दिया गया। #jamui

जमुई:, बिना सूचना बोर्ड और तकनीकी जांच के नाला की कर दी गई खुदाई, तीन मंजिला मकान पर मंडराया खतरा शहर के महाराजगंज मोहल्ला में नाला निर्माण कार्य के दौरान जेसीबी से की जा रही खुदाई ने एक तीन मंजिला आशियाना को संकट में डाल दिया। निर्माण कार्य के दौरान हुई खुदाई से तीन मंजिला मकान में दरार आ गई है और मकान एक ओर झुक गया है। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई है। मौके पर जिला व पुलिस प्रशासन की टीम द्वारा फौरन मकान को खाली करवाया गया साथ ही सुरक्षा के दृष्टिकोण से बगल के मकान को भी खाली करवाया गया है। मकान के चारों ओर खतरा का घेरा दिया गया है। घटना गुरुवार के शाम की है। मौके पर देर रात 10:00 के बाद तक सीओ, जेई समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे और मकान को ध्वस्त होने से रोकने के लिए तरकीब सोचते रहे। बताया जाता है कि बुडको के तहत नाला का निर्माण कराया जा रहा है। संवेदक द्वारा जेसीबी से नाला निर्माण के लिए खुदाई की जा रही थी। इसी दौरान मकान की नींव कमजोर हो गई और भवन का एक हिस्सा झुक गया। मकान के क्षतिग्रस्त होते ही घर में मौजूद लोग जान बचाकर बाहर निकल आए। कुछ देर के लिए पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। क्षतिग्रस्त मकान कपिल देव रावत एवं मुन्ना रावत का बताया जा रहा है। घटना के बाद दोनों परिवारों के सामने रहने की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। भय के कारण परिवार के लोग मकान में प्रवेश करने से भी डर रहे हैं। घटना की खबर फैलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की काफी भीड़ जुट गई। लोगों का आरोप है कि नाला निर्माण के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी और लापरवाही के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नाला निर्माण कार्य नगर परिषद द्वारा विभागीय स्तर पर कराया जा रहा है, लेकिन निर्माण स्थल पर योजना संबंधी कोई सूचना बोर्ड नहीं लगाया गया है। न तो कार्यदायी एजेंसी और न ही संवेदक का नाम प्रदर्शित किया गया है। लोगों का कहना है कि मकान के समीप खोदाई शुरू करने से पहले इंजीनियरों से तकनीकी आकलन कराया जाना चाहिए था तथा भवन स्वामी को पूर्व सूचना देकर सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जाने चाहिए थे। वर्षा के कारण मिट्टी पहले से कमजोर होने के बावजूद बिना पर्याप्त तैयारी के खोदाई शुरू कर दी गई। जानकारी के अनुसार मकान की नीचे का दिवाल कच्ची है ऊपर से पीलर देकर तीन मंजिला मकान बनाया गया है। नाला निर्माण कार्य के कारण जैसे ही मकान मे दरार की सूचना मिली तो आनन-फानन मे मकान के समीप खोदे गए नाले की भराई कर दी गई। इसके अलावा सडक को दोनो ओर से बांस बल्ले लगाकर बैरिकेडिंग कर दिया गया। #jamui

Jamui, Jamui | Aug 7, 2026

जमुई: मरकट्टा गांव स्थित तालाब बच्चे के डूबने की आशंका पर ग्रामीणों की उमड़ी भीड़, 05 घंटे तक SDRF की टीम ने किया सर्च

जमुई प्रखंड क्षेत्र के मरकट्टा गांव में उस वक़्त ग्रामीणों के बीच अफरा- तफरी का माहौल बन गया जब तालाब में एक बच्चे के डूबने की सूचना मिली। पहले ग्रामीणों द्वारा बच्चे की खोजबीन की गई फिर SDRF की टीम को बुलाया गया। इसके बाद करीब 05 घंटे तक SDRF की टीम द्वारा पूरे तालाब की छानबीन की गई लेकिन गुरुवार की शाम 4:00 बजे तक बच्चे का कुछ पता नहीं चल सका। नतीजतन SDRF की टीम भी लौट गई। बड़ी बात तो यह है कि किसी बच्चे के डूबने की पुष्टि भी अबतक नहीं हुई है और न ही गांव का कोई बच्चा गायब है, यानि बच्चे के डूबने की आशंका अबतक झूठी अफवाह ही सामने आई है। हालांकि बच्चे को ढूंढने के दौरान तालाब के चारों ओर ग्रामीणों की भी काफी भीड़ लगी रही।

बताया जाता है कि गांव की कुछ महिलाओं ने दावा किया कि उन्होंने तालाब में एक बच्चे को डूबते देखा. महिलाओं का कहना है कि उस समय तालाब के किनारे चार बच्चे मौजूद थे और घटना के बाद तीन बच्चे वहां से भाग गए. हालांकि इस दावे की पुष्टि अब तक नहीं हो सकी है. पुलिस को भी अब तक ऐसा कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं मिला है, जिसने घटना की पुष्टि की हो। इधर आसपास के गांवों में भी यह जानकारी जुटाई जा रही है कि कहीं किसी परिवार का बच्चा लापता तो नहीं है। इसकी सूचना अगल बगल के गांव में भी दी गई है। चारों ओर इसकी चर्चा बनी हुई है। #jamuitopnews #jamuibihar #viralvideo

जमुई: मरकट्टा गांव स्थित तालाब बच्चे के डूबने की आशंका पर ग्रामीणों की उमड़ी भीड़, 05 घंटे तक SDRF की टीम ने किया सर्च जमुई प्रखंड क्षेत्र के मरकट्टा गांव में उस वक़्त ग्रामीणों के बीच अफरा- तफरी का माहौल बन गया जब तालाब में एक बच्चे के डूबने की सूचना मिली। पहले ग्रामीणों द्वारा बच्चे की खोजबीन की गई फिर SDRF की टीम को बुलाया गया। इसके बाद करीब 05 घंटे तक SDRF की टीम द्वारा पूरे तालाब की छानबीन की गई लेकिन गुरुवार की शाम 4:00 बजे तक बच्चे का कुछ पता नहीं चल सका। नतीजतन SDRF की टीम भी लौट गई। बड़ी बात तो यह है कि किसी बच्चे के डूबने की पुष्टि भी अबतक नहीं हुई है और न ही गांव का कोई बच्चा गायब है, यानि बच्चे के डूबने की आशंका अबतक झूठी अफवाह ही सामने आई है। हालांकि बच्चे को ढूंढने के दौरान तालाब के चारों ओर ग्रामीणों की भी काफी भीड़ लगी रही। बताया जाता है कि गांव की कुछ महिलाओं ने दावा किया कि उन्होंने तालाब में एक बच्चे को डूबते देखा. महिलाओं का कहना है कि उस समय तालाब के किनारे चार बच्चे मौजूद थे और घटना के बाद तीन बच्चे वहां से भाग गए. हालांकि इस दावे की पुष्टि अब तक नहीं हो सकी है. पुलिस को भी अब तक ऐसा कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं मिला है, जिसने घटना की पुष्टि की हो। इधर आसपास के गांवों में भी यह जानकारी जुटाई जा रही है कि कहीं किसी परिवार का बच्चा लापता तो नहीं है। इसकी सूचना अगल बगल के गांव में भी दी गई है। चारों ओर इसकी चर्चा बनी हुई है। #jamuitopnews #jamuibihar #viralvideo

Jamui, Jamui | Aug 7, 2026

जमुई:, 12 सितंबर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत, जिला जज ने बैठक कर दिए आवश्यक दिशा- निर्देश

आगामी 12 सितंबर को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमुई के तत्वाधान में गुरुवार की शाम 4:00 बजे प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार संदीप सिंह की अध्यक्षता में बिहार सरकार के विभिन्न विभाग के पदाधिकारी के साथ बैठक आयोजित की गई। जिसमें जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव मंजू श्री कुमारी ने उनका सहयोग किया। 

बैठक में वन विभाग, पंचायती राज विभाग, परिवहन विभाग, अनुमंडल पदाधिकारी के प्रतिनिधि, जिला जनसंपर्क विभाग की पदाधिकारी, खनन विभाग, विद्युत विभाग, दूरसंचार विभाग, मापतोल विभाग के पदाधिकारी सम्मिलित हुए।
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने सभी विभाग को लोक अदालत में निपटाए जाने वाले वादों की सूची तैयार करने के लिए कहा है जिसमें संबंधित पक्षकार गण को समय रहते नोटिस भेजा जा सके। सभी विभाग को कम से कम एक बोर्ड लोक अदालत के विषय में अपने-अपने विभाग कार्यालय में लगाने का निर्देश दिया गया है। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग को राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार हेतु व्यापक कदम उठाने का निर्देश दिया गया तथा प्रमुख जगहों पर फ्लेक्स और होर्डिंग के माध्यम से लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में आम जनता को सूचित करने का निर्देश दिया गया है। प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से भी राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार करने का निर्देश दिया गया है। समस्त विभाग को वादों के निष्पादन में लचीला रूप इस्तेमाल कर ज्यादा से ज्यादा वादों के निष्पादन करने का लक्ष्य दिया गया है। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि अगले सप्ताह राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए विभिन्न विभागों से फिर से समीक्षा बैठक की जाएगी। 
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत प्रत्येक तीन माह में आयोजित की जाती है जिसमें सभी प्रकार के सुलहनीय वादों का निस्तारण किया जाता है। उन्होंने आम जनता से अपील की इस अवसर का लाभ उठाएं और अपने विरुद्ध लंबित वादों का  राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से त्वरित निष्पादन कर वाद की चिंता से मुक्त हो। #jamui #jamuitopnews #jamuinews #jamuicourt

जमुई:, 12 सितंबर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत, जिला जज ने बैठक कर दिए आवश्यक दिशा- निर्देश आगामी 12 सितंबर को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमुई के तत्वाधान में गुरुवार की शाम 4:00 बजे प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार संदीप सिंह की अध्यक्षता में बिहार सरकार के विभिन्न विभाग के पदाधिकारी के साथ बैठक आयोजित की गई। जिसमें जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव मंजू श्री कुमारी ने उनका सहयोग किया। बैठक में वन विभाग, पंचायती राज विभाग, परिवहन विभाग, अनुमंडल पदाधिकारी के प्रतिनिधि, जिला जनसंपर्क विभाग की पदाधिकारी, खनन विभाग, विद्युत विभाग, दूरसंचार विभाग, मापतोल विभाग के पदाधिकारी सम्मिलित हुए। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने सभी विभाग को लोक अदालत में निपटाए जाने वाले वादों की सूची तैयार करने के लिए कहा है जिसमें संबंधित पक्षकार गण को समय रहते नोटिस भेजा जा सके। सभी विभाग को कम से कम एक बोर्ड लोक अदालत के विषय में अपने-अपने विभाग कार्यालय में लगाने का निर्देश दिया गया है। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग को राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार हेतु व्यापक कदम उठाने का निर्देश दिया गया तथा प्रमुख जगहों पर फ्लेक्स और होर्डिंग के माध्यम से लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में आम जनता को सूचित करने का निर्देश दिया गया है। प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से भी राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार करने का निर्देश दिया गया है। समस्त विभाग को वादों के निष्पादन में लचीला रूप इस्तेमाल कर ज्यादा से ज्यादा वादों के निष्पादन करने का लक्ष्य दिया गया है। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि अगले सप्ताह राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए विभिन्न विभागों से फिर से समीक्षा बैठक की जाएगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत प्रत्येक तीन माह में आयोजित की जाती है जिसमें सभी प्रकार के सुलहनीय वादों का निस्तारण किया जाता है। उन्होंने आम जनता से अपील की इस अवसर का लाभ उठाएं और अपने विरुद्ध लंबित वादों का राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से त्वरित निष्पादन कर वाद की चिंता से मुक्त हो। #jamui #jamuitopnews #jamuinews #jamuicourt

Jamui, Jamui | Aug 7, 2026