जमुई पहुंचे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने विपक्ष पर साधा निशान,
केंद्रीय मंत्री सह लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान एक कार्यक्रम में शामिल होने जमुई पहुंचे और मीडिया कर्मी से मुखातिब होते हुए 2029 के लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि केवल मन में मान लेने से कुछ नहीं होता। राजनीति में सफलता के लिए मेहनत, आत्ममंथन और गलतियों से सीखना जरूरी है। इसका वीडियो गुरुवार की सुबह 8:00 बजे सामने आई है।
उन्होंने कहा कि विपक्ष अपनी कमियों को दूर करने के बजाय भ्रम में जी रहा है। जब तक वे अपनी गलतियों को स्वीकार कर सुधार नहीं करेंगे, तब तक एनडीए चुनाव जीतता रहेगा। उन्होंने कहा कि एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता और सरकार की नीतियों पर जनता का भरोसा है, वहीं दूसरी ओर विपक्ष बिखरा हुआ है। चुनाव हारने के बाद इंडिया गठबंधन के दल एक साथ बैठते हैं, लेकिन चुनाव आते ही फिर अलग-अलग राह पकड़ लेते हैं। उन्होंने ममता बनर्जी और कांग्रेस के संबंधों का जिक्र करते हुए कहा कि कभी एक-दूसरे की आलोचना करने वाले नेता बाद में साथ दिखाई देते हैं। ऐसे महत्वाकांक्षी दलों के गठबंधन से जनता का भरोसा नहीं बनता।
वहीं समाजवादी पार्टी के नेता जावेद अली के कथित बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए चिराग ने कहा कि किसी भी प्रकार की कट्टरपंथी सोच समाज में विभाजन पैदा करती है। चाहे वह किसी भी समुदाय से जुड़ी हो, वह अलगाववादी मानसिकता का समर्थन नहीं करते। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का मूल मंत्र ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ है तथा विकसित भारत का लक्ष्य सभी वर्गों की सहभागिता से ही हासिल किया जा सकता है।
छत्तीसगढ़ में स्कूलों में गायत्री मंत्र को अनिवार्य किए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह संबंधित राज्य सरकार का विषय है। उनकी प्राथमिकता शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाना, गांव-गांव तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाना और गरीब बच्चों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर चिराग ने कहा कि लोजपा (रामविलास) चुनाव लड़ने की इच्छुक है और प्रदेश में संगठन विस्तार का कार्य जारी है। हालांकि, अंतिम फैसला संसदीय बोर्ड द्वारा लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी उत्तर प्रदेश में अपनी संगठनात्मक ताकत बढ़ाने के लिए गंभीरता से काम कर रही है। #jamuitopnews #viralreelsシ #viralvideoシ #jamuibihar #lojparambilas #LJPRamvilas #NDA
Jamui, Jamui | Jun 18, 2026