सीकर: लोसल थाने में युवती की गुमशुदगी का मामला हुआ दर्ज, परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने शुरू की जांच
Sikar, Sikar | Jul 2, 2024 सीकर जिले के लोसल थाने में आज एक युवती की गुमशुदगी का मामला दर्ज हुआ है ।जानकारी के अनुसार लापता युवती के परिजनों ने थाने में मामला दर्ज कराया है कि उनकी 25 साल की बेटी घर से बिना कुछ बताएं लापता हो गई है ।परिजनों की शिकायत पर लोसल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लापता युवती की तलाश शुरू कर दी है।