सीकर: शेखावाटी यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह 4 जुलाई को होगा आयोजित, राज्यपाल 72 स्टूडेंट्स को देंगे गोल्ड मेडल
Sikar, Sikar | Jul 2, 2024 शेखावटी यूनिवर्सिटी का चौथा दीक्षांत समारोह 4 को आयोजित होने जा रहा है। यूनिवर्सिटी कैंपस में आयोजित होने वाले इस दीक्षांत समारोह में राज्यपाल कलराज मिश्र 72 स्टूडेंट्स को गोल्ड मेडल देंगे। इसके अलावा 2 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स की डिग्री जारी करेंगे। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और राजस्थान के सीएम प्रेमचंद बैरवा शामिल होंगे।