जगदलपुर: सिटी ग्राउंड में आध्यात्मिक सत्संग व दहेज मुक्त विवाह का आयोजन, 4 जोड़े दहेज मुक्त विवाह के बंधन में बंधे
मुनिन्दर धर्मार्थ ट्रस्ट द्वारा आज रविवार को दोपहर 3 बजे शहर के सिटी ग्राउंड में आध्यात्मिक सत्संग व दहेज मुक्त विवाह का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य सामाजिक कुरीतियों का विनाश करके स्वच्छ भारत का निर्माण करना है। इस अवसर पर 4 जोड़े दहेज मुक्त विवाह के बंधन में बंधे। सात लोगों ने महारानी अस्पताल में रक्तदान किया वहीं 100 लोगों ने पेड़ दान संकल्प का फॉर्म भरा