जगदलपुर: #jansamasya इंद्रावती सूखने के कगार पर बस्तर से लेकर भोपालपटनम तक हाहाकार उड़ीसा के रवैये पर समाजसेवियों ने जताई नाराजगी
बस्तर की प्राण दायिनी इंद्रावती सूखने के कगार पर है अधिकांश पानी उड़ीसा के जोरानाला में जा रहा है जिससे इंद्रावती के हिस्से का जल से मिल नहीं पा रहा है। इंद्रावती में पानी की कमी की वजह से जगदलपुर में पेयजल समस्या बस्तर में किसानों की फसल सूखने की समस्या सहित इंद्रावती नदी तट पर बसे गाँवो में भीषण जल संकट आ गया है।