जगदलपुर: बस्तर विकासखंड की नवनियुक्त विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने मैत्री संघ में महापौर संजय पांडे से की मुलाकात
बस्तर विकासखंड की नवनियुक्त विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती भारती देवांगन ने रविवार दोपहर 12:00 बजे महापौर संजय पाण्डे से मैत्रि संघ स्थित उनके निवास स्थान में मिलकर सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान महापौर संजय पाण्डे ने उन्हें नए दायित्व के लिए बधाई दी। साथ ही अपने दायित्वों का निर्वहन पुरे ईमानदारी और कर्तव्य निष्ठा से करने की बात कही।