जगदलपुर: नगर निगम कार्यालय में महापौर से गुप्ता समाज के पदाधिकारियों ने की सौजन्य भेंट, सामाजिक भवन के लिए भूमि की मांग की
जगदलपुर नगर निगम के महापौर निर्वाचित होने के बाद प्रथम बार श्संजय पांडे से गुप्ता समाज के पदाधिकारी और सदस्यों ने मुलाकात कर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित। इस दौरान गुप्ता समाज के पदाधिकारी ने महापौर संजय पांडे से गुप्ता समाज के सामाजिक भवन हेतु भूमि की मांग की। जिस पर महापौर ने राजस्व अधिकारियों से चर्चा करने का आश्वासन दिया।