जगदलपुर: प्रयास आवासीय विद्यालय चयन परीक्षा में एक हजार से अधिक परीक्षार्थी हुए शामिल
आदिम जाति और अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा नवमी में प्रवेश के लिए रविवार 20 अप्रैल को सुबह 11 बजे चयन परीक्षा वर्ष 2025-26 का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के एक हजार से अधिक परीक्षार्थी सम्मिलित हुए।प्रवेश परीक्षा के लिए जिले के कुल 1306 परीक्षार्थियों ने पंजीयन करवाया था।