जगदलपुर: नगीना सांसद पर अभद्र टिप्पणी करने वाले विनोद चतुर्वेदी ने लालाबाग में बाबा साहब की प्रतिमा के समक्ष मांगी माफ़ी
सोशल मीडिया पर नगीना सांसद चंद्रशेखर रावण पर टिप्पणी करना जगदलपुर के विनोद चतुर्वेदी को भारी पड़ गया। दरअसल अटल आवास, जगदलपुर निवासी विनोद चतुर्वेदी ने अपने फेसबुक अकाउंट पर नगीना सांसद एवं आज़ाद समाज पार्टी के संस्थापक चंद्रशेखर और डॉ. भीमराव अंबेडकर के संबंध में आपत्तिजनक एवं अभद्र टिप्पणी की थी।