किशनगंज: सुवांस गांव में अधिक शराब सेवन के कारण एक युवक की हुई मौत
जानकारी रविवार सुबह 11 बजे मिली की किशनगंज थाना क्षेत्र के सुवांस ग्राम में एक प्राइवेट क्लीनिक संचालक सम्राट बक्शी पुत्र सुशांत बक्शी निवासी बंगाल की अधिक शराब के सेवन के चलते घर में ही मौत हो गई। किशनगंज थाना सीआई विनोद कुमार मीणा ने बताया कि सुवांस ग्राम में सम्राट बक्शी एक निजी क्लीनिक चलाता था और मरीजों के छोटे मोटे उपचार कर अपना जीवन यापन करता था।