किशनगंज: घट्टी के सरकारी विद्यालय में विद्यालय विकास एवं प्रबंधन समिति सदस्यों की 2 दिवसीय कार्यशाला सफलतापूर्वक हुई संपन्न
किशनगंज के घट्टी गांव स्थित पीएमश्री रा उ मा वि में दो दिवसीय विद्यालय विकास एवं प्रबंधन समिति की कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें क्षेत्र के नो विद्यालयों के पांच दर्जन से अधिक संभागियों ने भाग लिया। जानकारी शुक्रवार दोपहर 12 मिली। विद्यालय प्रधानाचार्य कुंज बिहारी नागर ने बताया कि विद्यालय में दो दिवसीय एसएमसी वह एसडीएमसी सदस्यों की कार्यशाला आयोजित की गई।