किशनगंज: किशनगंज में साधारण सभा का आयोजन, जनप्रतिनिधियों ने समस्याओं को लेकर जताई नाराजगी
किशनगंज उपखंड मुख्यालय की पंचायत समिति सभागार में साधारण सभा का आयोजन किया गया। जानकारी शनिवार सुबह 11 बजे मिली। किशनगंज पंचायत समिति प्रधान किरण बैरवा की अध्यक्षता मे बैठक की शुरुआत की गई। ब्लॉक विकास अधिकारी हर्ष कुमार महावर ने बताया कि बैठक में नियत एजेण्डा अनुसार वर्ष 2025-26 का मनरेगा योजनान्तर्गत 5 विभागों के प्लान का अनुमोदन किया गया।