किशनगंज: किशनगंज ब्लॉक में उपखंड कार्यालय में प्रधानमंत्री आवास योजना के अधूरे मकानों को जल्द पूर्ण करवाने के लिए दिए गए निर्देश
कस्बे के उपखंड कार्यालय में केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर एसडीएम मनमोहन शर्मा ने ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। जानकारी गुरुवार दोपहर 12 बजे मिली। एसडीएम मनमोहन शर्मा ने बताया कि ब्लॉक क्षेत्र में केंद्र एवं राज्य सरकार की प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना, किसान सम्मान निधि, आभा आईडी सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा की।