किशनगंज: खरदा के जंगल में मिला शव, पुलिस ने दर्ज किया मामला
खरदा गांव के जंगल में एक जने का फांसी के फंदे पर लटका हुआ शव मिला है। जानकारी शनिवार शाम 5 बजे मिली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को फंदे से उतार कर अस्पताल में पहुंचाया जिसकी पहचान केलवाड़ा थाना क्षेत्र के चंदनहेड़ा गांव निवासी बलराम के रूप में हुई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को क़ब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।