घाटमपुर: खेरसा कस्बे में जानवर को बचाने के प्रयास में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलटी, चालक घायल
बिधनू थाना क्षेत्र के खेरसा कस्बे में तेज रफ्तार खाली ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक सामने आए जानवर को बचाने के चलते अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चलाक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को बिधनू सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर द्वारा घायल का उपचार जारी है।