नाथनगर: घोसी टोला में लंगूर का आतंक, बुजुर्ग महिला समेत तीन को लहूलुहान किया
नाथनगर थाना क्षेत्र के घोसी टोला में लंगूर का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले दो दिनों में लंगूर ने तीन लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया है। रविवार सुबह घोसी टोला निवासी बुजुर्ग महिला आगरी देवी और अनाथालय रोड निवासी एक युवक पर लंगूर ने हमला कर दिया।