गोवर्धन: राधाष्टमी पर्व को लेकर DM और SSP ने बरसाना में की बैठक, 7 जोन और 20 सेक्टर में बंटा मेला क्षेत्र, सुरक्षा सख्त
जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार की अध्यक्षता में लोक निर्माण विभाग निरीक्षण भवन में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।जिसमें मेला क्षेत्र को 7 जोन और 20 सेक्टर में बांटकर 270 ड्यूटी पॉइंट बनाए गए हैं। सुरक्षा के लिए 8 एएसपी, 38 सीओ, 320 सब-इंस्पेक्टर, 1100 से अधिक सिपाही, पीएसी और गोताखोर तैनात रहेंगे। पूरे कस्बे की 155 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी