पटियाली: करनपुर के प्रहलाद यादव का मंडी सचिव पद पर चयन, सीएम योगी ने दिया नियुक्ति पत्र, गांव में खुशी की लहर
पटियाली। ग्राम करनपुर निवासी पूर्व प्रधान रमेश सिंह यादव के नाती प्रहलाद यादव का मंडी सचिव पद पर चयन हुआ है। लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों नियुक्तिपत्र लेकर गांव लौटने पर ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से स्वागत कर मिठाई खिलाई। प्रहलाद ने सफलता का श्रेय परिजनों व छोटे भाई विपिन यादव के सहयोग को दिया। ग्रामीणों ने इसे क्षेत्र के लिए गौरव बताया।