निर्वाचक नामावली केे विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2027 के प्रारूप प्रकाशन के संबंध में राजनैतिक दलों की बैठक सम्पन्न
अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी भिण्ड श्री राजन बी नाडिया के निर्देशन में निर्वाचक नामावली केे विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2027 के प्रारूप प्रकाशन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक में अपर कलेक्टर श्री नाडिया ने अवगत कराया कि आज जिले के समस्त 1592 मतदान केन्द्रों पर निर्वाचक नामावली का प्रारूप प्रकाशन किया गया। दिनांक 12 नवम्बर 2026 से 11 दिसम्बर 2026 तक बीएलओ मतदान केन्द्रों पर बैठकर दावे/आपत्तियाँ प्राप्त करेंगे। प्रारूप प्रकाशन के समय जिले में कुल 12,19,355 मतदाता हैं।
Chief Electoral Officer Madhya Pradesh
#ECISVEEP
#JansamparkMP
#भिण्ड
#Bhind
4 views | Bhind, Madhya Pradesh | Nov 12, 2026