चंबा जिला के होली निवासी एवं युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वर्गीय चन्द्रमणि कुलेठी जी के परिवार से मिलकर मन बेहद भावुक है। उनकी पत्नी और माता-पिता का दर्द देखकर मेरे पास कहने के लिए शब्द शेष नहीं रहे। इस कठिन घड़ी में परिवार को ढाँढस बँधाया और अपनी संवेदनाएँ व्यक्त कीं। हम इस दुःख की घड़ी में परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं।
चन्द्रमणि मेरे होली दौरे को लेकर बेहद उत्साहित थे। उन्होंने मुझे अपने घर आने के लिए आमंत्रित किया था। उनका वह उत्साह और मुझसे मिलने की प्रतीक्षा आज मुझे बार-बार याद आ रही है।
चन्द्रमणि जी का यूँ चले जाना हमेशा एक कसक बनकर हमारे मन में रहेगा। मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि।
— ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू
मुख्यमंत्री, हिमाचल प्रदेश