सोलन नगर निगम के वार्ड नंबर 12 में बेसहारा कुत्तों को लेकर बवाल, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल; नगर निगम की व्यवस्था पर उठे सवाल
सोलन। नगर निगम सोलन के वार्ड नंबर 12 में बेसहारा कुत्तों को लेकर हुआ विवाद अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। इस पूरे मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद बेसहारा कुत्तों को लेकर नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। वही जानकारी मिली है कि इन बेसहारा जानवरों को खाना खिलाने वालों पर भी जुर्माना किया जा रहा है।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर नगर निगम सोलन ने शहर में बेसहारा कुत्तों की समस्या से निपटने के लिए क्या नीति बनाई है? क्या इनके रहने के लिए कोई निर्धारित स्थान या केंद्र बनाया गया है? क्या नगर निगम ने इनके रखरखाव, भोजन और देखभाल के लिए कोई उचित व्यवस्था की है?
यदि ऐसी कोई नीति या व्यवस्था मौजूद है, तो उसे जमीन पर कितनी प्रभावी तरीके से लागू किया जा रहा है? और यदि अभी तक कोई ठोस इंतजाम नहीं किए गए हैं, तो आखिर कब तक शहरवासियों और बेसहारा पशुओं को इस समस्या का सामना करना पड़ेगा?
अब सवाल नगर निगम प्रशासन से है कि बेसहारा कुत्तों के लिए सोलन में क्या ठोस योजना है? क्या केवल विवाद होने के बाद ही प्रशासन जागेगा या इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए कोई ठोस कदम भी उठाए जाएंगे?
शहरवासियों को नगर निगम प्रशासन से स्पष्ट जवाब और स्थायी समाधान की उम्मीद है।