बाँदा: थाना पैलानी क्षेत्र में युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो हिरासत में*
*बाँदा।* थाना पैलानी क्षेत्र के ग्राम पैलानी डेरा में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। गाँव निवासी 21 वर्षीय युवक आलोक पुत्र सरजू प्रसाद की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।
बताया जा रहा है कि गाँव के ही जगन्नाथ उर्फ गेद्दू पुत्र कलुवा ने आलोक के साथ डंडे से मारपीट की, जिससे गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने मोहल्ले के ही राजा भैया उर्फ राजा पुत्र खिलावन के सहयोग से शव को उसके दरवाजे पर फेंक दिया।
सूचना मिलते ही उच्चाधिकारीगण सहित स्थानीय पुलिस व फील्ड यूनिट टीम ने मौके पर पहुँचकर मुआयना किया और साक्ष्यों का संकलन किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इस मामले में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना पैलानी में सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर नामजद दोनों अभियुक्तों को हिरासत में ले लिया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
पुलिस के अनुसार मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी सदर प्रतिज्ञा सिंह ने वीडियो बाइट भी जारी की है।
Atarra, Banda | Oct 15, 2026