*बांदा पुलिस की सख्ती : चुनाव से पहले हिस्ट्रीशीटरों की थाने में परेड, दिलाई अपराध छोड़ने की शपथ*
*बांदा।* आगामी चुनाव को लेकर बांदा पुलिस अब पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गई है। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देश पर थाना कोतवाली नगर पुलिस ने शनिवार को थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटरों को थाने बुलाकर उनका विस्तृत सत्यापन किया।
थाने में एक-एक हिस्ट्रीशीटर का नाम, पता, मोबाइल नंबर, वर्तमान काम-धंधा और गतिविधियों की जानकारी अपडेट की गई। पुलिस ने साफ चेतावनी दी कि चुनाव के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी, धमकी, प्रलोभन या आपराधिक गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इसके बाद सभी हिस्ट्रीशीटरों को अपराध से दूर रहने और भविष्य में किसी भी गैरकानूनी काम में शामिल न होने की शपथ दिलाई गई। उन्हें ये भी कहा गया कि इलाके में कोई संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।
पुलिस की ये कार्रवाई चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष कराने की तैयारी का हिस्सा है। अब सवाल यही है कि क्या शपथ के बाद ये हिस्ट्रीशीटर सच में सुधरेंगे, या पुलिस को चुनाव तक उन पर पहरा बैठाना पड़ेगा।
फिलहाल बांदा पुलिस का संदेश साफ है - *सुधर जाओ, वरना कार्रवाई तय है।* UP Police मीडिया सेंटर बाँदा SP Banda
Atarra, Banda | Nov 23, 2026