अमरिया: अमरिया क्षेत्र में इंसानियत की मिसाल, बेरी घाट पर समाजसेवी बने लोगों का सहारा
अमरिया क्षेत्र के लिए इंसानियत की एक मिसाल देखने को मिल रही है। बाढ़ से भंगा मोहम्मदगंज पुल क्षतिग्रस्त होने के बाद लोगों को नदी पार करने के लिए बेरी घाट से नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। ऐसे मुश्किल वक्त में एक सामाजिक कार्यकर्ता लगातार नाव के जरिए लोगों को नदी के आर-पार पहुंचाने में मदद कर रहे हैं।