मुरैना: जिला मुख्यालय के कलेक्ट्रेट भवन में सुनवाई, अधिकारियों ने 550 आवेदनों की समस्याओं को सुना
Morena, Morena | Dec 2, 2025 शासन के निर्देश अनुसार प्रत्येक मंगलवार को आयोजित की जाने वाली जनसुनवाई में कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देशन में जिला पंचायत कमलेश कुमार भार्गव द्वारा जिला मुख्यालय पर जनसुनवाई के दौरान करीब 550 आवेदकों की विभिन्न समस्याओं को सुना गया और तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए।