स्टाफ रजिस्टर गायब करने का आरोप, प्रभारी प्रधानाध्यापिका पर शिक्षकों ने लगाए गंभीर आरोप
मुरैना। प्राथमिक विद्यालय गोपालपुरा में पदस्थ प्रभारी प्रधानाध्यापिका वंदना तोमर पर विद्यालय के स्टाफ उपस्थिति रजिस्टर को गायब करने का आरोप लगा है। इस संबंध में विद्यालय के शिक्षकों द्वारा लिखित शिकायत भी की गई है।
शिकायत के अनुसार, प्रभारी प्रधानाध्यापिका वंदना तोमर 22 जून 2026 की शाम विद्यालय समय समाप्त होने के बाद करीब 7 बजे विद्यालय पहुंचीं और नया स्टाफ उपस्थिति रजिस्टर लेकर आईं। आरोप है कि उन्होंने 8 जून 2026 से 23 जून 2026 तक के दिनों में स्टाफ के हस्ताक्षर नए रजिस्टर में कराए तथा पुराने उपस्थिति रजिस्टर, जिसमें पहले से हस्ताक्षर दर्ज थे, को गायब कर दिया।
शिकायत में यह भी कहा गया है कि 23 जून 2026 को स्टाफ के हस्ताक्षर हेतु उपस्थिति रजिस्टर उपलब्ध नहीं कराया गया। मामले को लेकर विद्यालय के शिक्षकों में नाराजगी है और उन्होंने जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत पत्र पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं के हस्ताक्षर भी दर्ज बताए गए हैं। अब देखना होगा कि शिक्षा विभाग इस मामले में क्या कदम उठाता है और जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं। #education SP Morena Morena Breaking @highlight Everyone Should Know Namaste Morena Collector Office Morena Bol Morena ShriRam College of Pharmacy Banmore
Morena, Morena | Jun 23, 2026