लालगंज: हलिया के एक गांव में हुई मोबाइल चोरी के मामले में पुलिस ने फुलियारी गांव से चोर को किया गिरफ्तार
हलिया थाना क्षेत्र के एक गांव के दुकान में हुई मोबाइल चोरी के दर्ज मुकदमे से संबंधित चोर को पुलिस ने फुलियारी गांव से गिरफ्तार कर सोमवार दोपहर बाद करीब 2:00 बजे माननीय न्यायालय भेज दिया। इस संबंध में फुलयारी गांव निवासी संदीप कुमार ने दुकान के टीन शेड तोड़कर सात मोबाइल चुराने का हलिया थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।