पचरुखी: 76वें गणतंत्र दिवस पर पचरुखी में तिरंगा शान से लहराया
पचरुखी प्रखंड मुख्यालय समेत प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में रविवार को हर्षोल्लास के साथ 76वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। पचरुखी प्रखंड परिसर सुबह साढ़े नौ बजे प्रमुख तारा देवी झंडोतोलन किया और तिरंगे को सलामी दी। वहीं पचरुखी थाना परिसर में थानाध्यक्ष सन्नी कुमार रजक ने झंडोतोलन किया।