पचरुखी: पचरुखी में भाजपा नेताओं ने मनाई कर्पूरी जयंती
पचरुखी में शुक्रवार की दोपहर दो बजे बीजेपी सदर मंडल अध्यक्ष इंदु देवी के नेतृत्व में कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई। इस दौरान लोकनायक कर्पूरी ठाकुर के तैल चित्र पर पुष्प मालाएं चढ़ाई गईं और उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया गया। मौके पर दीनानाथ सिंह पटेल, शशिकांत ओझा, गणेश गुप्ता, धनोज कुमार, सतेंद्र शर्मा समेत दर्जनों की संख्या में लोग मौजूद थे।