पचरुखी: पचरुखी थाना परिसर में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पुलिसकर्मियों को शपथ दिलाई गई
शनिवार को पचरुखी थाना परिसर में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। इस दौरान थानाध्यक्ष सन्नी कुमार रजक द्वारा थानाकर्मियों को शपथ दिलाया गया। थानाध्यक्ष द्वारा देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखने तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई गई।