पचरुखी: अरजल गांव से 20 लीटर शराब बरामद, कारोबारी हुआ फरार
अरजल गांव से गुरुवार की संध्या भारी मात्रा देशी चुलाई शराब बरामद किया। हालांकि शराब कारोबारी भागने में सफल रहा। शुक्रवार को संध्या तीन बजे उक्त आशय की जानकारी देते हुए पचरुखी थानाध्यक्ष सन्नी कुमार रजक ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर अरजल गांव स्थित सरसों के खेत में छापेमारी की गई। जहां से 20 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद हुई।