पचरुखी: सराय थाना परिसर में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई
सराय थाना परिसर में शनिवार की दोपहर 2:00 बजे शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित उक्त बैठक में सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के उद्देश्य से विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई थानाध्यक्ष ने कहा कि पूजा के दौरान किसी भी हालत में डीजे नहीं बजेगा। साथ ही अश्लील गीत बजाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।