पचरुखी: राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पचरुखी प्रखंड में बीडीओ ने शपथ दिलाई
पचरुखी प्रखंड परिसर में शनिवार की सुबह 11 बजे राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। इस दौरान बीडीओ वैभव शुक्ला द्वारा प्रखंड के कर्मियों और अन्य लोगों को शपथ दिलाई गई। बीडीओ द्वारा देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखने तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए सभी निर्वाचनों में मतदान करने की शपथ दिलाई गई।