थरथरी: प्रखंड स्तर पर प्रधान शिक्षकों के संगठन का गठन, जीतन कुमार बने अध्यक्ष
चंडी के परी उत्सव हॉल में शनिवार की दोपहर तीन बजे प्रखंड स्तर पर प्रधान शिक्षक मिलन समारोह सह बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता शिक्षक राजू कुमार ने की। इसमें प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के प्रधान शिक्षकों ने भाग लिया। बैठक के दौरान प्रधान शिक्षकों के हित, आपसी समन्वय और विद्यालयों से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा के साथ नए संगठन का गठन किया गया।