तरबगंज: तरबगंज के सिंगहाचंदा में पत्नी को पति को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया, भेजी गई जेल
तरबगंज क्षेत्र के सिंगहाचंदा में बीते माह दुबई से लौटे युवक राकेश का शव गांव के बाहर फंदे से लटका मिला था। मृतक की मां फूलमती ने बहू रीमा व उसके प्रेमी विकास के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कराया था।शुक्रवार को सिंगहाचंदा में आयोजित ग्रामचौपाल कार्यक्रम में फूलमती ने आरोपियों की गिरफ्तारी न होने की शिकायत के बाद शनिवार को पुलिस हरकत में आयी।