तरबगंज: तरबगंज के शीशव व रतोहिया में मृतकों का शव पहुंचा, मचा चीत्कार, विधायक ने मृतक परिवार से मिलकर बंधाया ढांढस
तरबगंज क्षेत्र के शीशव व रतोहिया में शुक्रवार दोपहर 2 बजे मृतकों का शव पहुँचने पर परिवार सहित पूरे गांव में चीत्कार मच गया। एक साथ मां बेटे का शव देखकर कलेजा मुंह को आ रहा था।गुरुवार सुबह 5 बजे मध्यप्रदेश के पचोर रोड हाइवे पर डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हुई एक्सयूवी में चार लोगों की मौत हो गई थी।