तरबगंज: वजीरगंज कोंडर में पतंजलि जन्मभूमि के कम्पोजिट विद्यालय में विधायक के साथ लोगों ने किया योगाभ्यास, नहीं आए प्रभारी मंत्री
वजीरगंज के कोंडर स्थित पतंजलि जन्मभूमि के पास स्थित कम्पोजिट विद्यालय में शनिवार सुबह 7 बजे विधायक प्रेमनरायन पांडेय पूर्व राज्यमंत्री रामबहादुर सिंह के साथ तमाम लोगों ने योगाभ्यास किया। मौसम खराब होने के अंदेशे से प्रशासन ने प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान की मौजूदगी में होने वाले कार्यक्रम को मुख्यालय पर आयोजित किया। यद्यपि मौसम साफ रहा।