तरबगंज: नवाबगंज के तुलसीपुर माझा में जिलाधिकारी की चौपाल से पहले भिड़े प्रधान व प्रत्याशी, वीडियो हुआ वायरल
नवाबगंज के तुलसीपुर माझा में शुक्रवार शाम 4 बजे आयोजित जिलाधिकारी के चौपाल कार्यक्रम शुरू होने के पहले प्रधान लालजी सिंह व संभावित प्रत्याशी अनिल सिंह के बीच जमकर मारपीट हो गयी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मारपीट का कारण विवादित जमीन बतायी जा रही जिसकी शिकायत चौपाल में की जानी थी।मारपीट की सूचना पर जिलाधिकारी ने कार्यवायी का निर्देश दिया।