तरबगंज: वजीरगंज के बंधवा व चंदापुर में आयोजित चौपाल में जिलाधिकारी पहुँची, सुनी समस्याएं और दिया निस्तारण का निर्देश
वजीरगंज के बंधवा व चंदापुर में शुक्रवार दोपहर 12 से 2 बजे तक आयोजित चौपाल में जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर निस्तारण के निर्देश दिया। चौपाल की तैयारी में स्थानीय अधिकारी पहले से लगे रहे। चौपाल में राजस्व, पूर्ति, विकास आदि से संबंधित दर्जनों शिकायतें मिलने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई तथा उसे तत्काल निस्तारण कराने का निर्देश दिया।