तरबगंज: नवाबगंज के अयोध्या गोंडा मार्ग पर कटी के पास सड़क दुर्घटना में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, परिवार में मचा कोहराम
नवाबगंज क्षेत्र के अयोध्या गोंडा मार्ग पर कटी के पास बुधवार को सड़क दुघर्टना में घायल महिला संतोषी देवी की इलाज के दौरान गुरुवार दोपहर दो बजे मौत हो गयी। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। बुधवार को बाइक से साइकिल की भिड़ंत में महिला समेत तीन लोग घायल हो गए थे। नाजुक दशा में महिला को अयोध्या मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। जहाँ गुरुवार को उसकी मौत हो गयी।