रुद्रप्रयाग पुलिस परिवार में शोक की लहर, मुख्य आरक्षी विनोद कुमार का आकस्मिक निधन,
ड्यूटी के दौरान तिलवाड़ा चौकी में तैनात मुख्य आरक्षी ने उपचार के दौरान तोड़ा दम, पुलिस विभाग में शोक।
रुद्रप्रयाग। जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस परिवार के लिए बेहद दुखद खबर है। चौकी तिलवाड़ा (कोतवाली अगस्त्यमुनि) में नियुक्त मुख्य आरक्षी विनोद कुमार का अचानक स्वास्थ्य खराब होने के बाद उपचार के दौरान 12 नवंबर 2026 को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई।
मुख्य आरक्षी विनोद कुमार वर्ष 2001 में आरक्षी पद पर पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे। उनका जन्म 22 अप्रैल 1983 को हुआ था। वह मूल रूप से ग्राम टटासू, डिम्मर (बगड़), पोस्ट सिमली, कोतवाली कर्णप्रयाग, जनपद चमोली के निवासी थे।
एक कर्तव्यनिष्ठ पुलिसकर्मी के असामयिक निधन से रुद्रप्रयाग पुलिस परिवार ने अपना एक साथी खो दिया है। पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग सहित समस्त पुलिस परिवार ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
भावभीनी श्रद्धांजलि। विनम्र नमन।
#श्रद्धांजलि #विनोदकुमार #रुद्रप्रयागपुलिस #UttarakhandPolice #Rudraprayag