अल्मोड़ा में भीषण सड़क हादसा: गहरी खाई में समाई बोलेरो, मां-बेटी समेत तीन की दर्दनाक मौत!
400 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, सुबह रेस्क्यू के दौरान मिले तीनों के शव, इलाके में पसरा मातम।
अल्मोड़ा। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में देर रात एक भीषण सड़क हादसे ने तीन जिंदगियां छीन लीं। सेराघाट-पिथौरागढ़ मोटर मार्ग पर हरड़ा गांव में बंदीखोला मंदिर के समीप एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 400 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में मां-बेटी समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में वाहन चालक भी शामिल है।
जानकारी के अनुसार, दुर्घटना देर रात हुई, लेकिन इसकी सूचना गुरुवार सुबह सामने आई। सुबह स्थानीय लोगों की नजर खाई में गिरे क्षतिग्रस्त बोलेरो वाहन पर पड़ी। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और खाई में रेस्क्यू अभियान शुरू किया।
कड़ी मशक्कत और कठिन परिस्थितियों के बीच पुलिस ने खाई से तीनों लोगों के शव बाहर निकाले। बताया जा रहा है कि मां-बेटी पिथौरागढ़ से लौट रही थीं, इसी दौरान वाहन हादसे का शिकार हो गया।
फिलहाल दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।
एक बार फिर पहाड़ की सड़क पर मौत का तांडव! इस दर्दनाक हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। हादसे की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर है।
दिवंगत आत्माओं को भावभीनी श्रद्धांजलि एवं शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं।
#अल्मोड़ा #सड़क_हादसा #उत्तराखंड #दर्दनाक_हादसा #मां_बेटी #BreakingNews #UttarakhandNews