बड़गांव: उदयपुर: नए साल 2026 के आगमन पर जगदीश मंदिर में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब
उदयपुर। नव वर्ष 2026 के स्वागत में आज झीलों की नगरी उदयपुर के ऐतिहासिक जगदीश मंदिर में आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला। 1 जनवरी की सुबह से ही भगवान विष्णु के दर्शन के लिए स्थानीय निवासियों और पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने कड़ाके की ठंड के बावजूद लंबी कतारों में लगकर भगवान के दर्शन किए और नए साल में खुशहाली की कामना की।