बड़गांव: उदयपुर सहित कई शहरों में ट्रेनों का समय बदला, नया शेड्यूल जारी, नए साल से 12 ट्रेनों में अस्थायी रूप से कोच बढ़ाए जाएंगे
नए साल से उत्तर पश्चिम रेलवे ने ट्रेनों की नई समय सारणी जारी की है, जिससे उदयपुर सहित कई शहरों की रेल सेवाओं के समय में बदलाव किया गया है। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए दिल्ली सराय–उदयपुर, उदयपुर–जयपुर सहित 12 ट्रेनों में विभिन्न श्रेणी के कोच अस्थायी रूप से बढ़ाए गए हैं। रेलवे के अनुसार इससे यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी और सुविधा मिलेगी।