नवाबगंज: मोबाइल पर एनीडेस्क एप के माध्यम से साइबर फ्रॉड में ठगे गए ₹2,21,578 को साइबर सेल टीम ने कराया वापस
साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक ने बुधवार करीब 4:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि साइबर सेल को एक शिकायती प्रार्थना पत्र हुआ। जिसमें साइबर अपराधियों द्वारा एनीडेस्क एप के माध्यम से मोबाइल का एक्सेस प्राप्त कर रामनगर निवासी सूर्यपाल वर्मा पुत्र रामजी वर्मा से 2,21,578 रुपये का फ्रॉड होने का उल्लेख किया गया। जिसे वापस कराया गया है।