कामडारा: विकास का खाका तैयार करने वाला प्रखंड कार्यालय खुद बदहाली का शिकार, जर्जर सड़क और जलजमाव से लोग परेशान
Kamdara, Gumla | Aug 7, 2026 खूंटी–सिमडेगा मुख्य पथ से कामडारा प्रखंड सह अंचल कार्यालय को जोड़ने वाली लगभग 200 मीटर लंबी सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। बारिश होते ही सड़क पर कीचड़ और जलजमाव हो जाता है, जिससे अधिकारियों कर्मचारियों और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। हैरानी की बात यह है कि इसी मार्ग से प्रतिदिन प्रखंड के अधिकारी और कर्मचारी कार्यालय आते-जाते हैं।